फ्रीडम?


प्रिय माता-पिता, बच्चे को आपसे बेहतर कोई नहीं जानता!

यहां फ्रीडम अपने आस-पास की वास्तविक दुनिया से संबंधित "पड़ाव" या "एक बच्चे द्वारा अनुभव की जाने वाली फ्रीडम" है। फ्रीडम उन परिस्थितियों को परिभाषित करती है जिनका माता-पिता और बच्चा प्रतिदिन सामना करते हैं। हमने 10 फ्रीडम परिभाषित की हैं। कृपया नीचे पढ़ें।

फ्रीडम_1_देखने के लिए प्रोत्साहित करना

•बच्चा बिल्कुल भी आंखें नहीं मिलाता है |
•आपको महसूस होता है कि बच्चा हमेशा हमारी दुनिया से दूर अपनी ही एक दुनिया में रहता है |
•बच्चा खुद शौचालय नहीं जा पाता और उसे सब कार्य में मदद लगती है |
•बच्चा दिनचर्या (रूटीन ) नहीं समझ पता और बहुत विरोध करता है |
•बच्चा अक्सर अत्यंत चिंता और तनाव के वजह से स्टिम करता है ; जिस पर उनका कोई नियंत्रण नहीं होता है।
•आप अपने बच्चे के साथ जुड़ना (कनेक्ट ) चाहते है पर लगता है की आप जो भी करना चाहते है वो कर नहीं पा रहे है | आप खोया हुआ महसूस करते है|

फ्रीडम 1

फ्रीडम_2_साधारण अपेक्षा

•आपको ऐसा लगता है कि बच्चा आंखों के संपर्क सिर्फ तब बनाता है जब उसे हमसे कुछ चाहिए न की जब हमे उस से कुछ चाहिए । जब भी आप कार्य करने की कोशिश करते हैं, तो उन्हें कोई दिलचस्पी नहीं होती है।
•बच्चा खुद शौचालय नहीं जा पाता पर जब उन्हें शौचालय के अंदर लेके जाते है तब वह यह समझ जाते है की उन्हें उसका प्रयोग करना है
•उसे सब कार्य में मदद लगती है और बच्चा दिनचर्या (रूटीन ) नहीं समझ पाता
•बच्चा चिंता और तनाव के वजह से स्टिंम करता है पर उन्हें कुछ हद तक यह समझ आता है की वह क्या कर रहा है |
•बच्चा बोलने पर कुछ सेकंड के लिए स्टिम्मिंग रोक पाता है ।

फ्रीडम_3_बच्चे के साथ सम्बन्ध स्थापित करना

•बच्चा कार्य (एक्टिविटी ) करते समय बीच बीच में आंखों से संपर्क बनाता है| वह आखों के कोनों से ज़्यादा देखता है |
•हो सकता है की कार्य (एक्टिविटी ) योजना के हिसाब से न जाय पर जब बच्चे को कार्य बार बार दिखाये जाते है तब उसमें भी कार्य करने की इच्छा पैदा होती है |
•बच्चा ज़रुरत के हिसाब से शौचालय की ओर जा सकता है और बता सकता है की उसे जाना है |
•बच्चा ऊपर ऊपर से दिनचर्या (रूटीन ) समझ पाता है पर उसकी बारीकियां नहीं समझ पाता| बच्चे को सब कार्य में मदद लगती है|
•उन्हें अत्यधिक प्रोत्साहन की आवश्यकता होती है लेकिन प्रोत्साहन और

कोशिश के बाद, बच्चा कुछ कार्य जैसे खाना खाना सीख पाता है |

•बच्चा दिन में अपनी ज़रुरत के हिसाब से स्टिम करता है
•आप बच्चे के स्टिम करने की वजह समझते है और जब वह

आपके साथ कार्य में व्यस्त है तब कुछ समय के लिए रुक सकता है |

फ्रीडम 3

फ्रीडम_4_गतिशीलता का आरंभ

• बच्चा अक्सर कार्य करते समय आंखों से संपर्क बनाता है । नए इंसान के साथ कार्य करते हुए उन्हें आंखों के कोने से देखना पसंद करता है।

कार्य (एक्टिविटी) , बुनियादी स्तर पर ,योजना के हिसाब से जा रहे है ।

• बच्चा पानी की बॉटल पकड़ कर चल सकता है।

• आपको लगता है की बच्चे में क्षमता है पर आप को यह नही समझ आ रहा की आप बच्चे का सीखना कैसे बढ़ाए |

• बच्चा उपस्थित है पर उंगली दिखाने और कुछ शब्द कहने के अलावा वह संचार नहीं कर पाता

• बच्चा दिनचर्या (रूटीन ) समझ पाता है और उसे अपनाता है |

• बच्चा खुद शौचालय जा पाता है | अगर ज़रूरी हो , तो आपकी मदद लग सकती है |

• अब बच्चा उतना सटिम नहीं करता पर उसकी जगह खिड़की के बहार देखता है या कुछ और करके अपने आप को शांत करता है |
फ्रीडम 4


फ्रीडम_5_लय में जुड़ाव लाना

•बच्चा प्रस्तुत किये गए कोई भी भौतिक कार्य कर सकता है पर वह यह बहुत धीरे से और ध्यान से|
•बच्चा हाथ पकड़ कर 5 किलोमीटर तक चल सकता है | जब आप उसके साथ चल रहे है तब आप उसे एक मिनट से ज़्यादा तक लय में नहीं रख सकते |
•बच्चा अपनी ज़रुरत से सम्बंधित शब्द कहता है |
•आप बच्चे से जुड़ा हुआ महसूस करते है पर विवश है की बच्चे को कार्य में बेहतर शामिल कैसे करे ताकि वह सीखें पाए |
•आपको लगता है की बच्चा सब कार्य(एक्टिविटीज़ ) में सीखने में कमज़ोर है पर आपके साथ ३ मिनट से ज़्यादा रहकर प्रयास कर सकता है |

फ्रीडम 5


फ्रीडम_6_बाहरी वातावरण में संवेदी खेल

•बच्चा हाथ पकड़ कर 5 किलोमीटर से ज़्यादा की दूरी आसानी से तय कर सकता है |
•जब बच्चा TV पर चॉकलेट देखता है तो वह आपकी और देख कर मुस्कुरा सकता है |
•जब आप बहार होते है , बच्चा आपको कसकर पकड़ता है और वह अपेक्षा करता है की आप पुरे समय उसका मार्गदर्शन करेंगे |
•बच्चा आपके साथ ३ मिनट तक बैठकर परिचित कार्य कर सकता है |
•वह परिचित कार्य आसानी से कर सकता है पर नए कार्य करने से
हिचकिचाता है |
•बच्चा परिस्थिति के हिसाब से कुछ शब्द कहता है |
•परन्तु , बच्चा नए लोग और परिस्थितियाँ संभाल नहीं पाता |
•बच्चा अपने माता पिता को थोड़ी अस्पष्टता के साथ पुकारता है , ऊँगली उठाकर दिखाता है |
•बच्चा सीखने में कमज़ोर है |

फ्रीडम 6


फ्रीडम_7_जागरूक भागीदारी

•आप आपके बच्चे के साथ आसानी से ज़्यादा बहार जा सकते है | एक मज़बूत मार्गदर्शन वाला रिश्ता बन चूका है |
•आप बच्चे को अच्छे से समझते है और संवेदी अधिभार को पहले ही रोक सकते है|
•बच्चा स्कूल में एक IEP के साथ है और बिना कोई नखरों के अपने आप को संभालता है |
•बच्चा दिनचर्या समझता है और जानता है कि ,भले ही कितना भी मुश्किल हो, वह जिससे बात कर रहा है उन्हे उसे देखना होगा ।
•बच्चा माता पिता को चीज़ें लाके दिखाता है और उन्हें उपयुक्त शब्दों से संबंधित करता है ।कभी कभी एक वाक्य भी | ताकि स्टिम कम हो, एक सेंसरी डाइट तय करने की ज़रुरत है |
•आप उसकी स्टिम करने की जरूरत उसे कार्य में व्यस्त रखकर संभाल लेते है।
•बच्चा जानता है वह कहा है और क्या अनुभव कर रहा है।जब बोला जाए ,
तब बच्चा घर के कार्य में भाग लेता है और आप सुकून महसूस करते है।
•बच्चा फिर भी थोड़ा कमजोर है।

फ्रीडम 7


फ्रीडम_8_चुनौतियों को बढ़ाना

•बच्चा नए कार्य करने का प्रयास करने में आश्वस्त है ।
•बच्चा स्टीम नहीं करता और बच्चा अपने दिनचर्या में एक सेंसरी डाइट बिठा सकता है
•बच्चा कार्य अपने माता पिता या भाई बहन के साथ खुद शुरू करने और आजमाने जा प्रयास करता है।
•बच्चा कुछ भौतिक व शारीरिक कार्य कर सकता है।
•बच्चा IEP के साथ स्कूल में है और अब स्कूल के कार्य संभाल सकता है ।
•बच्चा स्कूल को अपनी दिनचर्या का हिस्सा मानता है|
•जब उसके सामने कोई चुनोती आती है , बच्चा मदद मांगता है | उसमें बढ़ने की चाह दिखती है |

फ्रीडम 8


फ्रीडम_9_सामाजिक संपर्क

•बच्चा अब अन्य लोगो के साथ सहज है और अपने ओर बाहरी लोगो में अंतर कर सकता है।
•बच्चे को नए लोग से मिलना और बात करना चलता है और वो इसमें आपकी मदद मांगते है
•बच्चा दुसरे बच्चो को समझता है और बढ़ना चाहता है |
•बच्चे समझता है की स्कूल एक ऐसी जगह है जहां सब जा कर सीखते है |
•बच्चा बाहरी वातावरण में आराम से रहता है और अपने आप को व्यक्त करने के लिए कुछ आसान वाक्य या संचार के ऐसे तरीके जो दूसरे समझ पाय इस्तेमाल करता है |
•बच्चा सीखने के लिए उत्सुक है परन्तु जल्दी नहीं सीख पाते
•आप एक ऐ एस डी बच्चे के माता पिता हो कर आत्मविश्वासी महसूस करते है |

फ्रीडम 9


फ्रीडम_10_आत्म-जागरूक और बढ़ता हुआ

•बच्चा अपने आप के साथ हर जगह आराम से रहता है | उसकी जो भी परेशानी है , वो माता पिता से मदद मांगता है
•बच्चा अपना इरादा व्यक्त कर पाता है | उसकी ओर निर्देशित गतिशीलता को आजमाता है | वह दुनिया में अलग अलग लोग से घुलने मिलने की ज़रुरत समझता है और भले ही उसके लिए ज़्यादा हो, वह प्रयास करता है |
•जब बच्चा साथ में नहीं बढ़ पता , तब वह विराम के लिए समय मांगते है और अचे ढंग से मुश्किल कार्य करने से मन कर सकते है |
•माता पिता ऐ एस डी बच्चे के दिमाग को समझते है और बच्चे का पूरी तरह से साथ देते है |
•बच्चा अपने स्तर(लेवल ) पर स्कूल के कार्य संभाल सकता है और धीरे धीरे आगे बढ़ता है |
•बच्चे को “क्या ? क्यों ? कब ? कैसे ? “ ऐसे सवाल पूछने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है और वह जवाब देने का प्रयास करता है |

फ्रीडम 10

  • आमतौर पर, हमारे माता-पिता एक या दो फ्रीडम के लिए हमसे जुड़ते हैं। 
  • ऐसा फ्रीडम कोर्स चुनें जो आपके परिवार के लिए सही हो। निश्चित नहीं? कोशिश करो दोस्त
  • हम एनडीबीआई हस्तक्षेप का उपयोग करके घरेलू उपचार प्रदान करने के लिए माता-पिता के साथ काम करते हैं।

आइए आपकी मदद करें, शुरू बड़डी

ASDBUDDY पर लॉग इन करें और अपडेट रहें!

ADDRESS:
Nahar Amrit Shakti, Chandivali, Mumbai, Maharashtra, India 400072

PH: +91 22 28470804,        

      +91 9819080507 (Whatsapp Only)

contactus@asdbuddy.org

GET IN TOUCH:

ASDBUDDY ©2022